देश और विदेश के 30 पुरोधाओं को मिलेगा महादेवी वर्मा सम्मान -2026 – पटना ।

रवि रंजन ।
पटना : ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस द्वारा आोयजित महादेवी वर्मा समृति सम्मान समारोह-2026 के अवसर पर पुरोधाओं और प्रतिभाओं को मिला कर देश-विदेश के 30 व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष यह सम्मान समारोह पटना के बापू टावर में 5 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा ये बातें जीकेसी की एक बैठकके बाद ग्लोबल उपाध्यक्ष और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने कही। उन्होंने कहा कि कला, साहित्य,फिल्म समाज सेवा सहित अलग अलग क्षेत्रों से पुरोधाओं और प्रतिभाओं को चयनित किया गया है।
श्री दीपक ने कहा कि जल्द ही नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश और विदेश से कायस्थों का जुटान होगा।इस मौके पर लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके पहले 2021 में यह कार्यक्रम पटना के भारतीय नृत्यकला मंदिर में आयोजित किया गया था। इसके बाद दो बार दिल्ली में भी यह सम्मान समारोह का आयोजन किया जा चुका है।
श्री अभिषेक ने कहा कि इस सम्मान समारोह के एक दिन पूर्व 4अप्रैल को पटना में ही ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में समाज हित में कई प्रस्ताव पारित किये जाने हैं। दीपक अभिषेक ने अपील करते हुए कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए बिहार होस्ट है इसलिए बिहार के जीकेसियनों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है और उनसे आगे बढ़कर सहयोग करने की उम्मीद है।



