
रवीन्द्र नाथ भैया |
शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित कायर्क्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज राजेश नारायण सेवक पांडेय, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राधेश्याम शुक्ल, पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव मंगला तथा प्राधिकार के सचिव अनिल कुमार राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने सम्बोधन में जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक महान पर्व है। जिसे उत्साह के साथ मनाने की आवश्यकता है। कोई भी न्यायिक पदाधिकारी अपने अदालत में न्यायाधीश होते हैं। लेकिल लोक अदालत में वे सेवा की भाव से कार्य करते हैं। विवादों का समझौता कर समाप्त करने से अंतरआत्मा को शांति मिलती है। इस अदालत के फैसला से न तो किसी की जीत होती है और ना ही किसी की हार। जबकि अदालत के फैसला में एक पक्ष की जीत होती है तथा दूसरा पक्ष की हार होती है। लोक अदालत के फैसला से समाज में भाईचारा बना रहता है।
मंच का संचालन प्राधिकार के सचिव अनिल कुमार राम ने किया। अदालत के संचालन के लिये 16 बेंचों का गठन किया गया था।
——————
716 मामलों का हुआ निष्पादन
नवादा- आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 716 मामलों को आपसी सुलह के आधार पर निपटाया गया। वहीं बैकं ऋण के 586 मामलों को निपटाते हुए 81 लाख 8 हजार चार सौ रूपये वसूले गये। किस्त के आधार पर 3 करोड़ 38 लाख 96 हजार 3ः सौ 30 रूपये का भुगतान किये जाने का समझौता हुआ।
दक्षिण मध्य बिहार ग्रामीण बैंक ने 255 ऋण वाद में एक करोड़ 39 लाख 56 हजार 39 रूपय का ऋण राशि का समझौता करते हुए 40 लाख 40 हजार रूपये वसूले।
पंजाब नेशनल बैंक ने 225 ऋणियों के साथ 70 लाख 86 हजार 8 सौ11 रूपये ऋण राशि का समझौता करते हुए 20 लाख 31 हजार प्राप्त किया।
यूनियन बैंक ने 34 ऋणियों के साथ समझौता करते हुए 7 लाख 75 हजार रूपये वसूले। भारतीय स्टेट बैंक ने 17 ऋणियों के साथ समझौता करते हुए 9 लाख 12 हजार ऋण राशि वसूल किये। बेैंक ऑफ इंडिया ने 14 ऋणियों के साथ समझौता करते हुए 3 लाख 20 हजार रूपये ऋण राशि प्राप्त किये। वहीं केन्द्रीय सहकारिता बैंक ने 6, केनरा 4, बैंक ऑफ बड़ोदा एक ऋणी के साथ समझौता किया।
—————
व्यवहार न्यायालय में लम्बित 110 मामलों का हुआ निपटारा
नवादा-आयोजित लोक अदालत में व्यवहार न्यायालय में लम्बित 110 विभिन्न मामलों को आपसी समझौता के आधार पर निपटाया गया। एक पारिवारीक विवाद में भी समझौता कर दोनो पक्षों ने राहत की सांस ली। इसके अलावे 20 उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र का सुधार किया गया।
————————
निभायी महत्वपूर्ण भूमिका
नवादा- आयोजित अदालत का संचालित करने में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार पंकज,
शशिकांत ओझा, अरविन्द कुमार सिहं, मृतुंजय सिहं, सत्य प्रकाश शुक्ला, प्रवीण कुमार सिहं, अमित कुमार पांडेय, प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार अविनाश, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविन्द कुमार गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी दिवाकर कुमार, राजीव कुमार, आदिति कुमारी, कंचन प्रभा व रूपा रानी लगे थे। जिनके प्रयासों से विभिन्न अदालतों में लम्बित मामलों को समझौता के आधार पर निपटाया गया।
———————
जताया आभार
नवादा- आयोजित अदालत के सम्पन्न होने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राजेश नारायण सेवक पांडेय ने जिला प्रशासन, सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवकतागण को धन्यवाद दिया तथा कहा कि सबों के प्रयास से यह अदालत काफी सफल रहा।
——————-
-क्या कहे पक्षकार
मारपीट के मामले में सालों तक अदालत का चक्कर लगाने के बाद आपसी समझौता के आधार पर मामलों को निटाने वाले नरहट थाना क्षेत्र के भीम बिगहा निवासी उमेश यादव ने कांगो यादव, छोटन यादव व ललीता देवी के साथ समझौता कर आपस में मिल गये। उन सबों ने वर्ष 2014 से अदालत का चक्कर लगा रहे थे। समझौता के बाद आज अंतरमात्मा को शांति मिली है तथा दोनो पक्षों के बीच पुनः प्रेमभाव हो गया है