BlogCrimeState

प्रेम प्रसंग को लेकर हिंसक वारदात! – नवादा  |

प्रेमिका के भाई ने कान काटा

नवादा : जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के पार नवादा मलिक टोला में एक युवक पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर उसका कान घायल कर दिया गया। पीड़ित की पहचान 23 वर्षीय अमर कुमार के रूप में हुई है।
अमर का आरोप है कि वह घर से आटा लाने निकला था और फोन पर
किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान उसकी पूर्व प्रेमिका के भाई ने उस पर हमला कर दिया।
युवक का आरोप है कि उसका उस लड़की से करीब 6 महीने पहले ही ब्रेकअप हो चुका था और बातचीत भी बंद थी, लेकिन शक के आधार पर उस पर हमला किया गया।
घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button