BiharCrimeState

सड़क हादसे में अधेड़ महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के वारिसलीगंज-करतपुर पथ पर वारिसलीगंज थाना इलाके के झौर मोड़ के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत हो गई।
मृतका इसी थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव की 55 वर्षीया उर्मिला देवी पति मनोज पासवान बताई गई है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस हस्तक्षेप पर आक्रोशित लोग शांत हुए। तब शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
महिला की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इधर पुलिस हादसे की वजह बनी वाहन और उसके चालक की खोजबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button