BiharEntertainmentState
अभिजीत सिन्हा और नीतू चंद्रा छठ गीत के म्यूजिक वीडियो में मुख्य भूमिका में – पटना |

पटना, बॉलीवुड अभिनेता अभिजीत सिन्हा छठ गीत के म्यूजिक वीडियो में नीतु चंद्रा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
अभिजीत सिन्हा और नीतू चंद्रा दोनों कलाकार बिहार से हैं। अभिजीत और नीतू छठ पूजा के अवसर पर छठ गीत के म्यूजिक वीडियो में मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं। यह छठ बॉलीवुड की मशहूर पार्शव गायिका सुनिधि चौहान ने गया है जबकि इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर नितिन कामथ हैं। इस गाने का निर्देशन नेशनल अवार्ड से सम्मानित डायरेक्टर नितिन नीरा चंद्र ने किया है।यह गाना बेजोड़ चैनल के यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है, जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गाने में सभी कलाकारों ने छठ पूजा का अद्बुध समा बाँधा है।