फरार प्रेमी- प्रेमिका ने थाने में किया आत्मसमर्पण – नवादा |
तीन बच्चों के पिता के साथ दो बच्चों की माँ पंचायत प्रतिनिधि हुई थी फरार

रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के उग्रवाद प्रभावित गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से फरार प्रेमी-प्रेमिका ने अकबरपुर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया. फरार प्रेमी प्रेमिका को देर शाम गोविन्दपुर लाया गया।
बताया जाता है कि प्रेमी तीन बच्चे का बाप है तो प्रेमिका भी कम नहीं ,वह दो बच्चे की मां है।
प्रेमिका गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की पंच सदस्या है। जिसका नाम बिनीता देवी और प्रेमी का नाम लक्ष्मण मिस्त्री है जो अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव का रहने वाला बताया जाता है। बताया जाता है कि पंच सदस्या अकबरपुर थाना के जसौली गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के ईश्वरी प्रसाद से हुआ। शादी के 11 साल पुरे हो गए हैं। इस बीच वह दो बच्चों की मां बनी। बताया जाता है कि महिला की पिछले कुछ बर्षो से लक्ष्मण मिस्त्री से जान पहचान बढ़ा।
पति को महिला ने बताया की लक्ष्मण रिश्ता में भाई है। इसी बात को लेकर जान पहचान और ज्यादा हो गया। क्या पता था कि रिश्ते को कलंकित कर दोनो भाग जायेंगे। बात सच हुई और महिला ने अपने दोनो बच्चों के साथ मार्च 22 के दूसरे सप्ताह में लड़के के साथ भाग गई।
उक्त महिला के पति ईश्वरी प्रसाद ने अपनी पत्नी के भाग जाने का आवेदन गोविंदपुर थाना में दिया। उधर लड़के के परिवारवाले भी अकबरपुर थाना में जाकर दूसरी औरत के साथ भाग जाने का आवेदन दिया। दोनो थाना के थानाध्यक्ष ने आवेदन को लेकर प्रथमिकी दर्ज किया और दोनो को ढूढने के लिये सुराग तलाशने लगे।
इस बीच पुलिस को सफलता मिली और अकबरपुर थाना में आकर दोनो ने सरेंडर किया। इधर अकबरपुर पुलिस ने दोनो को गोविंदपुर पुलिस को सौप दिया और बच्चों को उसके पिता को सौप दिया। बुधवार को गोविंदपुर थाना में दोनो के बीच समझौता के तहत कुछ ड्रामा किया गया। लड़का बोला कि अगर इसका पति इसको रखना चाहता है हमे कोई एतराज नही और महिला बोली कि हम भी अपने पति के साथ रहना चाहते है। लेकिन यह सब चिकनी चुपड़ी बात महज़ दिखावा था। पुलिस को बार बार बोल रही थी कि हम दोनों बच्चों को दिल्ली में मुंडन के लिये ले गए थे। क्योंकि हमारे पति के पास पैसा नही था। इसीलिये हम किसी को बोले नही और चले गए। महिला के पति इसे रखने के लिये इनकार कर रहा था। महिला बार बार बोल रही थी हम लोग दोनो में ठीक ठाक नही चल रहा और पति हमको गाली गलौज और मार पीट करता था। इसी ड्रामा चलने के बाद आखिर कर महिला को न्यायिक हिरासत और लड़का को जेल भेज दिया गया।