AdministrationBiharEducationLife StyleState
एक से पांच तक 9 से 14 तक नहीं होगा शैक्षणिक कार्य – नवादा |
60 से 8 तक 9 से 3 तक चलेंगे विद्यालय

रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले में चल रही शीतलहर को देखते हुए विद्यालयों के अवकाश में संशोधित किया गया है। इससे संबंधित आदेश समाहर्ता ने जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार अब वर्ग एक से पांच तक 9 जनवरी से 14 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य बंद रहेगा जबकि 6 से 8 वर्ग तक के विद्यालयों को सुबह 9 बजे से संध्या 3 बजे तक संचालित किया जा सकेगा। शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। यानी कि शिक्षकों को किसी प्रकार का अवकाश नहीं रहेगा।
समाहर्ता ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश से संबंधित सूचना सभी शिक्षा अधिकारियों के साथ विद्यालय प्रधानों को उपलब्ध कराने का आदेश निर्गत किया है।