सभी कृषि कर्मी ने गोलबंद होते हुए मधुबनी में कृषि कर्मी के साथ हुए दुर्व्यवहार पर अपना आक्रोश प्रकट किया – पश्चिम चंपारण |

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया सयुक्त कृषि कार्यालय के गेट पर जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश के नेर्तृत्व में जिला के सभी कृषि कर्मी ने गोलबंद होते हुए मधुबनी में कृषि कर्मी के साथ हुए दुर्व्यवहार पर अपना आक्रोश प्रकट किया। आपको बताते चले कि मधुबनी के डीईओ के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले को लेकर पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत सभी पदाधिकारी एवं कृषि कर्मी ने नारा लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। सभी जिला के कृषि समन्वयक संघ, किसान सलाहकार संघ एवं अन्य संघ ने समर्थन किया। जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश ने बताया कि 30 नवंबर को मधुबनी सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अश्विनी कुमार ने मधुबनी जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार को खाद दुकान की जांच के क्रम में थप्पड़ मार दिया था और अमर्यादित ढंग से व्यवहार किया गया। जो सरकारी नियमों एवं बिहार सेवा संहिता का खुलेआम उल्लंघन है। बिहार कृषि सेवा के सभी पदाधिकारी व कर्मी द्वारा बताया गया कि किसी भी कर्मचारी या पदाधिकारी को थप्पड़ मारना कहीं से भी उचित नहीं है। साथ ही इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। इसका समर्थन राज्यस्तरीय संघों के द्वारा भी किया जा रहा है। सर्वसम्मति से सभी संघों के द्वारा निर्णय लिया गया कि अगर अनुमंडल पदाधिकारी, मधुबनी सदर का निलंबित बर्खास्त नहीं किया जाता है, तो जिला सहित राज्य स्तर के सभी पदाधिकारी व कर्मी सामूहिक हड़ताल पर जायेगे। मौके पर सभी कृषि पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।