BiharCrimeLife StyleState

दुष्कर्मी को प्रेम जाल में फंसाकर पुलिस से करवाया गिरफ्तार, एक माह से था फरार – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

शहर के एक मोहल्ले की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सदर अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नीतीश कुमार रोह थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का रहने वाला है।
पीड़िता ने आरोपी को फोन कर सदर अस्पताल बुलाया। जैसे ही युवक पहुंचा, पहले से जाल बिछाकर बैठी महिला थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि 24 मार्च को पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवक के द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पीड़िता के परिवार वाले लगातार पुलिस पर दबाव बना रहे थे। एक महीना से वह फरार चल रहा था।
पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी के लिए नाबालिक को मोहरा बनाकर आरोपी को गिरफ्तार करया। नाबालिक ने युवक को गिरफ्तार करवाने को लेकर जाल बिछाई। पीड़िता ने आरोपी को बताया कि मेरी तबीयत खराब है। सदर अस्पताल पहुंची हूं। इसके बाद आनन-फानन में युवक अस्पताल पहुंचा। उसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा।
महिला थाना प्रभारी निर्मला कुमारी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button