BiharPoliticalState

भाजयुमो कार्यकर्ता चलाएंगे संपर्क अभियान, निकालेंगे विकास तीर्थ बाइक रैली – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िला इकाई की बैठक युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रवि राज की अध्यक्षता में शुक्रवार 27 मई को भाजपा ज़िला कार्यालय में आयोजित हुई।
बैठक में बिहार भाजयुमो के प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी विक्की राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने एवं आज़ादी की 75 वीं वर्षगाँठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर 1 से 14 जून तक चलने वाले इस महाअभियान में विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोदी सरकार के विकास के कार्यों को जोड़ने हेतु पूरे ज़िले में सम्पर्क अभियान चलाएंगे। वहीं शक्ति केंद्र स्तर पर डिजिटल योद्धा बनाने का काम भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे। इस अवसर पर भाजयुमो कार्यक्रम प्रभारी विकास सिन्हा ने कहा की युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है, और इसी के बदौलत भाजपा संगठन के कार्यों को आसानी से करती है। आज का युवा मोर्चा कल का भाजपा है।
युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष मुकेश राज ने प्रदेश मंत्री विक्की राय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जब भी भाजयुमो को जो भी ज़िम्मेदारी दी जाती है कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा ज़िला महामंत्री रामानुज कुमार, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, भाजयुमो ज़िला महामंत्री राहुल कुमार, चंदन चंद्रवंशी, भाजयुमो ज़िला उपाध्यक्ष रवि शंकर कुमार, तरुण कुमार, भाजयुमो ज़िला मंत्री राजू वर्णवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सोनू वर्मा, कुंदन वर्मा, रवि सिन्हा, अयान मल्लिक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button