AdministrationBiharState

प्रखंड स्तरीय धान कटनी फसल का हुआ प्रयोग – धमदाहा/ पूर्णिया |

धमदाहा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के धमदाहा राजस्व ग्राम में प्रखंड स्तरीय धान काटनी फसल का प्रयोग किया गया। धान कटनी का प्रयोग धमदाहा मध्य पंचायत एवं धमदाहा दक्षिण पंचायत के किसान शंभू नाथ ठाकुर एवं पंकज कुमार ठाकुर के खेत में पहुंचकर फसल कटनी प्रयोग किया गया। फसल कटनी का आयोजन धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुशांत सौरभ नोडल कृषि समन्वयक अमरदीप कुमार अशोक कुमार राम एवं कृषि सलाहकार नौशाद आलम शिव शंकर भारती की उपस्थिति में फसल कटनी का वर्ग क्षेत्रफल 10 × 5 मीटर में किया गया। जिसमें 19 किलो 200 ग्राम फसल का उपज हुआ इस प्रकार एक हेक्टेयर में 38 क्विंटल 500 ग्राम फसल का निर्धारित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा प्रत्येक वर्ष धान फसल का कटनी प्रयोग किया जाता है। किसी एक राजस्व ग्राम के सबसे अधिक खाता को निर्धारित कर उस खेत के चौहद्दी 10×10 उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम के मध्य में 5 × 5 लगे धान का फसल कटनी कर तैयार किया जाता है। जिसका रिपोर्ट सरकार को भेजी जाती है मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुमन सौरभ समन्वयक कृषि समन्वयक सा नोडल अधिकारी अमरदीप कुमार अशोक राम कृषि सलाहकार मोहम्मद नौशाद आलम शिव शंकर भारती पंकज कुमार ठाकुर,शुभंकर नाथ ठाकुर सहित मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button