BiharLife StylePoliticalState

आप के मुखिया फासीवादी माफिया अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया – पश्चिम चंपारण |

सतेन्द्र पाठक |

बेतिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री तेजिंदर बग्गा जी को पंजाब पुलिस द्वारा अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी के खिलाफ जिलाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा के नेतृत्व में आप के मुखिया फासीवादी माफिया अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ़ ने बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर अब केजरीवाल अपने आप को पंजाब के मालिक समझने लगे हैं। इसका जवाब उन्होंने पंजाब पुलिस का दुरुपयोग करके साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को बिना सूचना दिए बग्गा को घर से गिरफ्तार कर कानून अचार सहिता का उल्लंघन किया है। यह बग्गा की गिरफ्तारी नहीं, अपहरण था। जिसका पंजाब पुलिस और केजरीवाल को जवाब देना पड़ेगा।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा ने कहा कि यह गिरफ्तारी नहीं बल्कि खाकी में पुरुषों द्वारा “अपहरण” था। युवा मोर्चा अपने राष्ट्रीय मंत्री के साथ हुए दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता इसलिए युवा मोर्चा ने आज हिटलर शाही पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी के बाद आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, जिला मंत्री राजन सोनी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपू कुशवाहा, युवा मोर्चा के जिला के उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, जिला मंत्री बबलू सिंह, राजन पासवान, मंडल अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, समर्थ गोयल, सूरज गोयल, अवध किशोर सिंह,सुधीर कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button