
रवीन्द्र नाथ भैया |
अबैध तरीके से बालू उठाव की सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुवन गांव के समीप पंचाने नदी में नवनिर्मित पुल के समीप बालू घाट पर हुई।
थानाध्यक्ष मोहन कुमार मधुवन गांव के 8 लोगों को नामजद व 30 से 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसका कांड संख्या दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस जुट गयी है।दर्ज प्राथमिकी में मधुवन निवासी प्रह्लाद यादव,जलेंद्र यादव,धीरेंद्र कुमार समेत 8 नामजद व 30 से 40 अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज हुआ है. फिलहाल अभी किसी भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया एएसआई बिनोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मधुवन गांव में एक मामले के अनुसंधान में जा रहे थे,इसी बीच उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मधुवन गांव के समीप पंचाने नदी में नव निर्मित पुल है। उक्त स्थान पर बालू घाट में अवैध तरीके से बालू का उठाव किया जा रहा है,सूचना के आधार पर एएसआई पुलिस बल के साथ पहुंची,पुलिस को देखते ही तब उक्त स्थल पर काफी संख्या में रहे बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया।और मारपीट कर फरार हो गये।
उसके बाद 8 बदमाशों को नामजद वही 30 से 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।