Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u254505894/domains/khabre24.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4715

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u254505894/domains/khabre24.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4715
E पेपरमनोरंजनराज्यलाइफ स्टाइल

चक्रपाणि पाण्डेय को मिला मिस्टर सुपर मॉडल ऑफ इंडिया 2023 का खिताब – पटना ।

रवि रंजन ।
पटना : बिहार के युवाओं ने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। कोई भी ऐसी जगह नहीं हैं जहां बिहार के युवाओं ने अपना झंडा न गाड़ा हो। बिहार के लिए एक बार फिर गौरव की बात है। जानेमाने मॉडल, अभिनेता चक्रपाणि पाण्डेय मिस्टर सुपर मॉडल ऑफ इंडिया 2023 के विजेता बन गये हैं।
सालिमपुर गांव ,प्रखंड बख्तियारपुर, पटना के निवासी विवेकानंद पाण्डेय के पुत्र चक्रपाणि पाण्डेय ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली में आयोजित मिस्टर सुपर मॉडल ऑफ इंडिया 2023 में हिस्सा लिया था।चक्रपाणि पांडेय ने पहला स्थान हासिल कर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। इस शो में देशभर से आये प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।चक्रपाणि पांडेय ने प्रतिभागियों को टक्कर देते हुये बाजी अपने नाम कर ली।सालिमपुर के लाल के इस कमाल पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल हैं। चक्रपाणि पाण्डेय ने वर्ष 2016 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। बचपन के दिनों से चक्रपाणी पाण्डेय बतौर मॉडल,अभिनेता बनने का ख्वाब देखा करते थे।अभिनय में चक्रपाणि पाण्डेय मनोज वाजपेयी,नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ,सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ शुक्ला
और मॉडलिंग में जॉन अब्राहम, मिलिंद सोमन, अर्जुन रामपाल को अपना आदर्श मानते हैं। वर्ष 2019 में चक्रपाणि पांडेय ने रेडरती की ओर से आयोजित
मिस्टर एंड मिस पटना में हिस्सा लिया और मिस्टर पटना का खिताब अपने नाम कर लिया। इस शो में उन्हें आयोजक मास्टर उज्जवल और कोरियोग्राफर कुमार शानू का काफी सपोर्ट मिला। चक्रपाणि बालाजी टेलिफिल्मस एकता कपूर इंस्टीच्यूट ऑफ एक्टिंग में एक्टिंग फैक्लटी भी रह चुके हैं। उन्होंने बलचनमा, अकेले नहीं है आप, उड़ान, कृषि दर्शन, गांव घर, पुलिस फाइल, सावधान इंडिया, दुल्हन वही जो पिया बन भाये जैसे सीरियल के साथ ही फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड ,जंगल मिस्ट्री ऑफ मर्डर ,आकांक्षा द डिजायर अनफोल्ड में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्मों में काव्या द अन्टोल्ड स्टोरी, अनजाने डेविल प्रमुख है। इसके अलावा चक्रपाणि रेड रती इवेंट कंपनी एवम मिस्टर एंड मिस पटना के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
चक्रपाणि पांडेय को नालंदा गौरव सम्मान , बेस्ट इमर्जिग स्टार ऑफ बिहार समेत कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कई विज्ञापन फिल्मों में काम किया है चक्रपाणी पांडेय ने मिस्टर एंड मिस बोकोरो fashionista फैशन शो में फैशन कोरियोग्राफी और ग्रुमिंग क्लासेज भी दे चुके हैं इसके अलावा उन्होंने देश भर के कई फैशन शो किए हैं जैसे फैशनस्टा फैशन शो ( इनरव्हील क्लब ऑफ पटना), आरंभ फैशन शो (VIDM), खादी फैशन शो इत्यादि ,उन्होने रंगमंच पर 100 से अधिक नाटक और नुक्कड़ नाटक किये हैं।सफलता की जानकारी मिलते ही भाई त्रिलोकी पाण्डेय ,त्रिभुवन पाण्डेय, बहन अर्चना पाण्डेय और भांजा राज पाण्डेय खुशी से फुले नहीं समाए।चक्रपाणि पाण्डेय अपनी सफलता का श्रेय अपनी नानी राजमणि देवी, पिता विवेकानंद पाण्डेय ,मां प्रमिला देवी और अपने शुभचितंको को देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u254505894/domains/khabre24.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4715