BiharLife StyleState
मंडल कारा में महिला बंदी लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व – नवादा |

रवि रंजन |
नवादा मंडल कारा में महिला बंदी लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व कर रही है। छठ गीतों से पूरा मंडल कारा गुंजायमान हो रहा है। जेल प्रशासन की ओर से छठ व्रतियों को पूजा से संबंधित सभी सामान उपलब्ध कराए गए हैं। छठ को लेकर कैदियों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि मंडल कारा में 7 महिला बंदी छठ कर रही है। जिसे घर के तरह ही जेल में भी सभी सुविधा मुहैया कराई गई है। उन्होंने बताया कि आज छठ व्रतियों द्वारा खरना का प्रसाद बनाया जा रहा है, जिसे सभी कैदियों के बीच वितरण किया जाएगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि पहले से ही महिलाओं ने छठ व्रत करने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्हें पूजा से संबंधित सभी सामान उपलब्ध कराए गए हैं।