मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना में बिहार के मजूदर की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत – पटना |
शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना एवं दुख व्यक्त किया

मृतक के आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रूपये देने तथा घायलों के समुचित इलाज का दिया निर्देश
रवि रंजन |
पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना में बिहार के रहनेवाले एक मजदूर की हुई मौत पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मृत मजदूर के मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूर के परिजनों को 02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है तथा बिहार के रहनेवाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया है।