BiharLife StyleState
वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर भाकपा-माले ने जताया शोक – पश्चिम चंपारण |
75 वर्षीय शरद यादव के निधन पर माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया

बेतिया। भाकपा-माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने वरिष्ठ समाजवादी नेता 75 वर्षीय शरद यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी की ओर से पार्टी नेता वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उनके परिजनों के प्रति शोक की इस घड़ी में गहरी संवेदना प्रकट की।
अपने शोक संदेश में भाकपा-माले ने कहा है कि भारत के लोकतंत्र के लिए आज के महत्वपूर्ण राजनीतिक मोड़ पर वे कम्युनिस्ट-समाजवादी सहयोग और विपक्ष की व्यापक एकता के प्रबल समर्थक थे। उनका चला जाना हम सबके लिए एक बड़ा नुकसान है। उक्त जानकारी सुनील यादव ने दिया।