BiharLife StylePoliticalState

बेलगाम महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी”के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत प्रदर्शन किया गया – भागलपुर |

रवि रंजन |

भागलपुर: “बेलगाम महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी”के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आज वामदल (भा०क०पा०, भा०क०पा०-माले और मा०क०पा०) भागलपुर द्वारा जिला पदाधिकारी भागलपुर के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के लिए जुलूस स्थानीय घंटाघर चौक से निकला गया। प्रदर्शन का नेतृत्व भा०क०पा० जिला सचिव डॉ सुधीर शर्मा, भा०क०पा०-माले जिला सचिव का०विन्देश्वरी मंडल और मा०क०पा० जिला सचिव का० दशरथ प्रसाद ने किया। जुलूस घंटाघर चौक से कचहरी चौक होते हुए जिला समाहरणालय पहुंचा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 11 सूत्रीय मांग-पत्र महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार के नाम जिला पदाधिकारी भागलपुर को समर्पित किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वामदलों के नेताओं ने कहा कि-बेलगाम महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी में अभूतपूर्व संकट पैदा कर दिया है, भारत और खासकर बिहार में करोड़ों लोग महंगाई और बढ़ती भूख की समस्या से जूझ रहे हैं। पेट्रोलियम उत्पादन, सब्जियों, खाद्य तेलों और अनाज के कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। केंद्र की सत्तारूढ़ मोदी सरकार और बिहार भाजपा – जदयू सरकार महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बढ़ते जन असंतोष और प्रतिरोध को काले कानूनों, एकाधिकारवादी-संप्रदायिक नीतियों , सांप्रदायिक ध्रुवीकरण एवं ज्ञानवापी जैसे मुद्दों को उठाकर जनता का ध्यान बांटने की नीति पर चल रही है और आर०एस०एस० के मूल एजेंडा को तेजी से बढ़ा रही है।
वक्ताओं ने कहा कि-“जल जीवन हरियाली और स्मार्ट सिटी के नाम पर नीतीश सरकार गरीबों का आशियाना उजाड़ रही है। सरकार अपने इस जनविरोधी कार्रवाई पर रोक लगाये।” सभा को भा०क०पा० के देव कुमार यादव, सीताराम राय, बालेश्वर गुप्ता, भा०क०पा -माले के मुकेश मुक्त ,रेनू देवी ,विष्णु कुमार मंडल, मा०क०पा० के अरुण मंडल, मनोहर मंडल, सुभाष तातीं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर भा०क०पा० के गोपाल राय, विवेकानंद ठाकुर, राजकिशोर मंडल ,अभिमन्यु मंडल, राजदेव पाल भा०क०पा०- माले के का०संथाल जी, महेश प्रसाद यादव, आशुतोष यादव, श्यामलाल मंडल, अमित शाह और मा०क०पा० के राशिद अली, मो०फैज, भूमि मंडल, चंद्रगुप्त मंडल, एवं भगवान मंडल ने मुख्य भूमिका अदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button