AdministrationBiharState

पैगम्बर मोहम्मद के जन्म दिवस पर निकलने वाले जुलूस की सुरक्षा को ले 121 स्थानों पर प्रतिनियुक्त – नवादा |

121 स्थानों पर प्रतिनियुक्त किये गए दंडाधिकारी व पुलिस बल 

रवीन्द्र नाथ भैया |

09 अक्टूवर 2022 को पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस मिलाद-उन-नबी त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ0 गौरव मंगला द्वारा संयुक्तादेश जारी किया गया है। मिलाद-उन-नबी त्योहार-2022 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रखने के लिए 121 स्थानों पर दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र/ लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखे जाने का सख्त निर्देश दिया गया है। अफवाह फैलाने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
मिलाद-उन-नबी त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष नम्बर-06324-212261 है। जिला नियंत्रण कक्ष 09 अक्टूवर से 10 अक्टूवर 2022 तक संचालित रहेगा।
जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्री कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा एवं पु0नि0 श्री लाल बिहारी पासवान रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में पालीवार दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
जिला नियंत्रण कक्ष में 2-8 सशस्त्र बल, 2-8 लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है इसके अतिरिक्त 10 सुरक्षित दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है।
सभी आपात स्थिति से निपटने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशाम दस्ता (अग्निशाम पदाधिकारी का दूरभाष नम्बर-06324-212586, मो0-9661549866/अग्निशाम पदाधिकारी, रजौली मो0-8969361414, 8757061036 /अग्निशाम चालक वारिसलीगंज मो0-9661954423/अग्निशाम चालक हिसुआ मो0-9122342762/अग्निशाम चालक सिरदला मो0-8651239400), विद्युत व्यवस्था (फ्यूज काॅल सेंटर का मो0 नं0-7033095811/7033095812), बज्रवाहन की प्रतिनियुक्ति, चिकित्सा आदि की व्यवस्था की गयी है।
जुलूस के आगे एवं जुलूस के पीछे वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है।
श्री उज्ज्वल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता सह-अपर जिला दंडाधिकारी एवं श्री अनिल कुमार पुलिस उपाधीक्षक (मु0) जिले के विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे।
सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे कर्तव्यनिष्ठा तथा कर्मठता के साथ सौंपे गये दायित्व को निभायेंगे ताकि त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button