डिप्टी सीएम ने जाना गुप्ता परिवार का हाल – नवादा |
राजद नेता ने पार्टी की ओर से दिए 50 हजार, तेजस्वी यादव से कराई बात

गुप्ता परिवार के पीड़ित परिजन से मिलने के लिए राजद के वरिष्ठ नेता व एमएलसी प्रत्याशी रहे श्रवण कुशवाहा ने मृतक के गांव अमावा पहुंचे जहां पर घटना की पूरी जानकारी लेते हुए मृतक के परिवार से मुलाकात की।
घटना की पूरी जानकारी पूरी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दी हैं। तुरंत तेजस्वी यादव ने मृतक के बड़े पुत्र अमित कुमार से फोन पर बात किया और उनसे पूरी जानकारी हासिल की। केदार लाल गुप्ता को कौन-कौन परेशान किया गया है। और ऐसा क्या वजह हुआ कि सभी लोगों ने सामूहिक आत्महत्या किया।
पूरी जानकारी तेजस्वी यादव ने फोन पर लिया है। मृतक के बड़े पुत्र अमित से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने जिला प्रशासन के द्वारा घटना के बाद किस तरह का कार्रवाई की गई यह भी जानकारी प्राप्त किया। फोन पर लगभग 15 मिनट तक अमित ने पूरी बात तेजस्वी यादव को बताया।
वही कुशवाहा ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव परिवार से बातचीत पूरे मामला पर गंभीरता से बातचीत किय।
मृतक केदार लाल गुप्ता के परिवार से मुलाकात करने के लिए राजद के 5 सदस्यीय टीम मृतक के पैतृक गांव पहुंचे। परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर पार्टी की ओर से 50 हजार रुपया दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस घटना की पूरी जानकारी तेजस्वी यादव को दी गई है। और जो लोग इस मामले में दोषी है। उन लोगों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
हीरालाल गुप्ता की आत्महत्या पर सरकार पूरी तरह नजर बनाए हैं। जो लोग इस घटना में दोषी है उन लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे बिहार को हिला दिया है।
5 सदस्यीय टीम के साथ श्रवण कुशवाहा केदार लाल गुप्ता के गांव पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष उदय यादव, महिला जिला अध्यक्ष रेणु सिंह, वरिष्ठ नेता गौतम रामचंद्र यादव राजद के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।