BiharLife StyleState
शिक्षा के माध्यम से ही समाज आर्थिक, सामाजिक और बौद्धिकता का विकास:गरिमा देवी सिकारिया – पश्चिम चंपारण |

सतेन्द्र पाठक |
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने नगर के राजगुरू चौक पर स्थित श्रीराम कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया। माधव सिंह के मकान में आरम्भ इस शैक्षिक संस्थान उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज आर्थिक, सामाजिक और बौद्धिक के साथ सर्वांगीण विकास सम्भव है। संचालक श्रीराम चौधरी व्यवस्थापक निरंजन कुमार के प्रयासों की उन्होंने खुलकर सराहना की। इधर व्यवस्थापक और संचालकों ने बताया कि इस 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों की हर संकाय की पढ़ाई होगी।