
रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के नारदीगंज प्रखंड राजद के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष के पद पर कहुआरा निवासी दिनेश कुमार को मनोनीत किया गया है।राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव ने उन्हें राजद के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष पद पर अगले आदेश तक मनोनीत किया है,मनोनयन से संबंधित पत्र उपलब्ध कराया है।
सनद रहे दिनेश कुमार कहुआरा पंचायत की मुखिया भी हैं।इस अवसर पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी,उनके मनोनयन पर जगदेव प्रसाद,अजय कुमार,नीतीश कुमार, पंकज कुमार, किशोरी प्रसाद,रामचन्द्र प्रसाद समेत अन्य लोगों ने बधाई देते हुए राजद जिलाध्यक्ष के प्रति आभार जताया है।