AdministrationBiharPoliticalState

जिला प्रशासन ने जारी किया निर्वाचित सदस्यों की सूची – नवादा |

जिलाधिकारी उदिता सिंह के आदेश के आलोक में नगर निकाय आम निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ंग से मतगणना सम्पन्न हुई। केएलएस काॅलेज मतदान केन्द्र पर सुबह 08ः00 बजे से नगर परिषद नवादा, वारिसलीगंज और नगर पंचायत रजौली की मतगणना प्रारम्भ हुई जो 02ः00 बजे अप0 तक पूर्ण हुई।
मतगणना केन्द के अन्दर और बाहर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बिना वैध पास के किसी व्यक्ति को अन्दर जाने की अनुमति नहीं थी। मतगणना केन्द्र में अवस्थित नियंत्रण कक्ष से लागातार सभी काउन्टिंग हाॅल की गतिविधि पर निगरानी की गयी।
प्रेक्षक महोदय के द्वारा भी मतगणना कार्य प्रक्रिया पर संतोष प्रकट किया। 12 मतगणना कक्षों में 90 टेबुल पर निष्पक्ष और पारदर्शी ढ़ंग से मतगणना सम्पन्न हुई।
डाॅ0 कारी प्रसाद महतो अपर समाहर्ता सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के देख-रेख में मतगणना कार्य सम्पन्न हुआ। उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा वारिसलीगंज नगर निकाय के मतगणना कक्ष मे स्वच्छ, निष्पक्ष ढ़ंग से मतगणना कार्य सम्पन्न कराने के लिए लागातार निगरानी करते रहे।
दिलीप कुमार अग्रवाल जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, जहानावाद का पर्यवेक्षक और मो0 रिजवान बिहार वर्क बोर्ड, पटना जो वारिसलीगंज के पर्यवेक्षक लगातार मतगणना कक्षों का निगरानी करते रहे।। सीसीटीवी के निगरानी में मतों की गिनती सम्पन्न हुई। मतगणना केन्द्र के अन्दर और बाहर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सषस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी। मतगणना का परिणाम मतदान केन्द्र पर स्थित मीडिया कोषांग के माध्यम से लोगों को अवगत कराया गया।
नगर परिषद क्षेत्र नवादा के निर्वाची पदाधिकारी श्री उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, नगर परिषद वारिसलीगंज के निर्वाची पदाधिकारी मो0 मुस्तकीम भूमि सुधार उप समाहर्ता और नगर पंचायत रजौली के निर्वाची पदाधिकारी श्री आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली ने अपने-अपने मतदान कक्षों में लागातार निगरानी करते रहे। मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड सदस्यों को तत्काल प्रमाण पत्र निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा उपलब्ध कराया गया।
मतगणना केन्द्र पर अपूर्वा त्रिपाठी सहायक समाहत्र्ता, नोडल पदाधिकारी विश्वजीत कुमार, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ और संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।
नगर निकाय निर्वाचन के मतों की गणना का परिणाम:-
नगरपालिका नवादा में मुख्य पार्षद का निर्वाचन में श्रीमती पिंकी कुमारी सर्वाधिक 25292 मत लाकर विजय घोषित की गयी। द्वितीय स्थान पर श्रीमती नर्गिस शबनम-12022 मत प्राप्त की और तीसरे स्थान पर श्रीमती रश्मि गुप्ता साहु जो 9491 मत प्राप्त किय।
नगर परिषद नवादा के उप मुख्य पार्षद का परिणाम:- श्रीमती कंचन विश्वकर्मा-22356 मत लाकर विजय घोषित की गयी। श्रीमती नाज रफत- 9043 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर एवं श्रीमती शमा प्रवीण-7910 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रह।
नगर परिषद, वारिसलीगंज का मुख्य पार्षद का चुनाव परिणाम:-
श्रीमती रेखा देवी -6701 मत प्राप्त कर विजय घोषित।
श्री अभय कुमार- 4545 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान एवं
श्री संजय कुमार-4206 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
वारिसलीगंज उप मुख्य पार्षद का चुनाव परिणाम:-
श्री अरूण प्रसाद – 8473 मत प्राप्त कर विजय घोषित।
श्री राजाराम सिंह – 3800 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर एवं
श्री ज्ञानदेव कुमार- 3675 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
नगर पंचायत रजौली का चुनाव परिणाम:-
– मुख्य पार्षद रजौली
श्रीमती मानती देवी -3867 मत प्राप्त कर विजय घोषित की गयी। श्रीमती रिंकु देवी 2269 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान और श्रीमती उषा देवी -1656 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही।
उप मुख्य पार्षद रजौली का परिणाम:- श्रीमती फिरोजा खातुन- 2459 मत प्राप्त कर विजय घोषित
श्रीमती रिंकु वर्णवाल – 2005 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान एवं
श्रीमती संगीता कुमारी – 1692 स्थान प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button