
रवि रंजन |
जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज बड़ी दरगाह के चिरागा मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस क्रम में उन्होंने मेला क्षेत्र में कई गई तैयारियों का अवलोकन किया।
सिविल सर्जन को निर्धारित स्थल पर मेडिकल टीम को तैनात करने का निदेश दिया गया।
मेला क्षेत्र एवं नियंत्रण कक्ष में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल को समय से कर्तव्य स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बड़ी दरगाह के पास नव निर्मित मुसाफिरखाना तथा पीर साहब के आवास के समीप नव निर्मित खानकाह-ए- मुअज्जम भवन का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।