डीएम ने किया रजौली में कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
उदिता सिंह जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय रजौली के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को समन्वय के साथ बेहतर ढ़ंग से कार्य करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया।
अनुमंडल कार्यालय में स्थित आरटीपीएस काउंटर का औचक निरीक्षण किया। दिवार पर लिखे गये महत्वपूर्ण सूचनाओं को फिर से स्पष्ट एवं साफ-साफ लिखने का निर्देश दिया। निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि निबंधन से संबंधित सभी सूचनाओं को दिवार पर अंकित करना सुनिश्चित करें।
अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय का निरीक्षण किया गया जहां सुसज्जित ढ़ंग से कार्यालय संचालित हो रहा था। जिलाधिकारी ने कार्यकलापों से संतोष व्यक्त किया और लोक शिकायत निवारण कार्यालय आने वाले व्यक्तियों को आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कार्यालय के निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी रजौली आदित्य कुमार पियूष, मो0 जफर हसन भूमि सुधार उपसमाहत्र्ता रजौली, अवर निबंधक पदाधिकारी रजौली, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।