एथलीट कृष्ण कुमार को डीएम ने किया सम्मानित – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
42वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई, (तामिलनाडु) में दिनांक 24 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक आयोजित हुआ। इसमें कृष्ण कुमार 500 मीटर और 10 हजार मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यश पाल मीणा जिला पदाधिकारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ट में कृष्ण कुमार जो इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसको बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कृष्ण कुमार से विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप कड़ी मेहनत करो सफलता अवश्य मिलेगी। कृष्ण कुमार ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला का ही नहीं अपितु बिहार राज्य का नाम रौशन किया है।
इसकी सफलता पर जिले के समाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों आदि ने शुभ कामनाएं दिये हैं। युवा वर्ग इसकी सफलता को अपना प्रेरणा श्रोत समझ रहे हैं। इस अवसर पर श्री अनिल कुमार मुख्यालय डीएसपी, श्री सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, श्री अलखदेव यादव नवादा जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के सचिव आदि उपस्थित थे।