AdministrationBiharLife StyleState

डीएम ने किया प्रेस दिवस का उद्घाटन, पत्रकारों को किया सम्मानित – नवादा |

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के तत्वाधान में समाहरणालय सभाकक्ष में राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर परिचर्चा आयोजित हुई। इस अवसर श्री विजय कुमार पाठक के संस्था सृजन आर्ट के उत्कृष्ट बालिका कलाकारों के द्वारा सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।।
श्री सत्येन्द्र प्रसाद जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह को बुके देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह डीपीआरओ एवं सम्मानित पत्रकारों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
जिलाधिकारी ने स्वयं अपने कर कमलों से सभी सम्मानित मीडिया बंधुओं/आगत अतिथियों को बारी-बारी से गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया। इसपर सभी मीडिया बन्धुओं ने खुशी जाहिर की।
राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों एवं बुराईयों को मिटाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस, प्रेस की स्वतंत्रता के साथ-साथ प्रेस की जिम्मेदारियों को भी ध्यान आकृष्ट करता है। उन्होंने सभी उपस्थित सम्मानित पत्रकारों को धन्यवाद और शुभकामना दिया। प्रशासन का मीडिया से हमेशा सहयोग मिलता रहता है। जिले में घटने वाली घटनाओं के संबंध में मीडिया से भी लागातार फिडबैक मिलता रहता है। समय पर जिला प्रशासन का सहयोग करने के लिए पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मीडिया को समाज का दर्पण कहा जाता है। मीडिया के द्वारा समाज में एक विचारधारा भी प्रस्तुत किया जाता है। यदि आपलोग अच्छे विचारधारा प्रस्तुत करेंगे तो समाज में सकारात्मक सोच के साथ चलेगा। पर्व त्योहारों में भी मीडिया का रोल काफी महत्वपूर्ण होता है। सोशल मीडिया पर कोई समाचार चलती हो तो बिना कन्फर्म किये उसको नहीं चलायें। मीडिया के अपेक्षित सहयोग से ही जिला में सभी पर्व त्योहार शांतिपूर्ण मनाने में सफल हुए हैं।
राष्ट्र के निर्माण में मीडिया का महत्वपूर्ण रोल प्रारम्भ से अबतक काफी महत्वपूर्ण रहा है। सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया का महत्वपूर्ण रोल होता है। जिला प्रशासन के सभी कार्यकलापों में मीडिया के द्वारा बेहतर फिडबैक प्राप्त होता है। प्रिंट, इलेक्ट्राॅनिक और सोशल मीडिया काफी सजग और अनुभवी हैं। लेकिन सोशल मीडिया के नये-नये पत्रकारों में अपेक्षाकृत अनुभव की कमी पायी जाती है। वरिष्ठ पत्रकारों से अपेक्षा किया कि नए पत्रकारों का मार्गदर्शन करें।
इस अवसर पर श्री सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की प्रारम्भ से ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मीडिया सरकार के कार्याें, योजनाओं तथा नीतियों को आम जनता तक कम समय में पहुंचाने में सशक्त माध्यम है। जनता की आशाओं, अपेक्षाओं और उनके आवाजों को सरकार तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण माध्यम है। मीडिया सरकार और जनता के बीच एक निर्णायक भूमिका अदा करता है। संक्षेप में कहा जा सकता है कि मीडिया आपदा, शासन_ प्रशासन, वाणिज्य, मनोरंजन, साहित्यिक, राजनीतिक आदी क्षेत्रों में अपनी उपयोगिता सिद्ध करता रहा है। मीडिया के बिना राष्ट्र निर्माण की बात करना मुश्किल होगा।
श्री विजय शंकर पाठक, सृजन आर्ट के निदेशक ने कार्यक्रम का संचालन कियु और मीडिया को राष्ट्र के निर्माण में सजग और सहयोगी बताया। श्री अशोक कुमार प्रियदर्शी, ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर, श्री मनमोहन कृष्णा संवाददाता हिन्दुस्तान, श्री मिथिलेश कुमार जिला प्रभारी केवल सच, मो0 शमा जी उर्दू अखवार, श्री विशाल कुमार संवाददाता प्रभात खबर ने राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर इ
ऐतिहासिक काल से लेकर आज तक किये गए सहयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराए।
विशेष कार्यक्रम में सन्नी भगत, सोनू कुमार, अरविन्द कुमार, मुकेश कुमार पाण्डेय, शैलेश कुमार, मनोज कुमार, अनील शर्मा, मनीष कमलीया, ऋषभ कुमार, गुड्डू सिंह, अमृत गुप्ता, रंजीत कुमार, विश्वास कुमार, नितेष कुमार, पंकज सिंहा, अवध भारती, साहब आलम के साथ-साथ प्रियंका कुमारी, प्रिती उराव, चन्दा कुमारी, जय प्रकाश गुप्ता, रजनी कुमारी, कमलेश कुमार, कमला कुमारी, आशा कुमारी सिंहा, राजा बाबू आदि के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button