AdministrationBiharLife StyleState

डीएम ने हरदिया में लगाया जन शिकायत निवारण शिविर – नवादा |

सुनी विस्थापितों की समस्या

जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह के निर्देश के आलोक में जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली प्रखंड के हरदिया पंचायत की सेक्टर ए में प्रखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित की गयी। शिविर में रजौली प्रखंड के श्री प्रकाश वीर विधायक रजौली, श्री अशोक कुमार यादव सदस्य विधान परिषद, श्रीमती पुष्पा देवी अध्यक्षा जिला परिषद नवादा, प्रखंड प्रमुख, स्थानीय मुखिया जी, पंचायत समिति के सदस्य, वार्ड सदस्य आदि सम्मानित जन प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया।
स्थानीय जन प्रतिनिधि ने बताया कि चितरकोली उत्क्रमित मध्य विद्यालय में केवल 05 वर्ग कक्ष है, लेकिन यहाॅ 08वें वर्ग तक पढ़ाई होती है। यहाॅ पर अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जाय। हरदिया पंचायत के मुखिया ने बताया कि विस्थापित परिवारों के लिए रहने की व्यवस्था किया जाय। रजौली पूर्वी के जन प्रतिनिधि ने बताया कि आवास योजना का निर्माण हुआ है और इस टोले में सड़क का भी अभाव है। जबकि यह महादलित टोला है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी टोले को सम्पर्क पथ से जोड़ा गया है। जो टोला छूट गया है, उसे भी यथाशीघ्र जोड़ा जायेगा। नावाडीह में विस्थापित परिवारों को आवासन उपलब्ध कराने का मांग किया गया।
हरदिया पंचायत के कुछ टोलों में झारखंड से बिजली आपूर्ति की जाती है, जो अनियमित रूप से आपूर्ति की जाती है । बकाया होने पर बिजली तुरंत काट दी जाती है। जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि बिहार से ही वहां बिजली आपूर्ति करने की सभी व्यवस्था यथाशीघ्र करें। सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता शिविर में उपस्थित नहीं थे, जिनपर कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।
स्थानीय विस्थापित लोगों के पुनर्वास की समस्या को समाधान करने के लिए अपर समाहर्ता के अध्यक्षता में यथाशीघ्र कैम्प लगाने का निर्देश दिया गया। एक सप्ताह के अन्दर सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कैम्प लगाकर स्थानीय विस्थापित लोगों को पुनर्वास की समस्या का निवारण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवम्बर से चयनित पैक्सों में प्रारम्भ कर दिया गया है। स्थानीय कृषक सरकार के निर्धारित दर पर इच्छित पैक्सों में धान बिक्रय कर, सरकार के द्वारा निर्धारित राशि 2040 रूपये उनके बैंक खाता में 24 घंटे के अन्दर स्थानांतरित की जायेगी। पारदर्शी और बिना कठिनाई के किसानों से अनाज क्रय करने के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।
स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने शिकायत किया कि पीडीएस दुकानों से अरवा चावल की आपूर्ति की जा रही है, जो खाने के लिए उपयुक्त नहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि अब आगे से सभी पीडीएस दुकानों में उसना चावल की आपूर्ति की जायेगी।
जन समस्या निवारण शिविर में कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत जिलाधिकारी ने अपने दल बल के साथ हरदिया पंचायत में स्थित हरदिया डैम का निरीक्षण किया।
उन्होंने हरदिया डैम के आसपास रहने वाले लोगों को सभी आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अनुमंडल अधिकारी रजौली को कई निर्देश दिया। डैम के आसपास रहने वाले से भी दोनों को संपर्क पथ से जोड़ने के लिए कहा गया.
विशेष शिविर में श्री दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त, श्री उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, डाॅ0 कारी प्रसाद महतो जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मो0 मुस्तकीम जिला भूअर्जन पदाधिकारी, श्री अनुराग कौशल जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, मो0 जफर हसन डीसीएलआर रजौली, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री कुमार, श्री सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती प्रियंका सिंहा एसडीसी, श्रीमती अंशु कुमारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्री संतन कुमार,अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संतन कुमार, श्री संतोष कुमार निदेशक डीआरडीए प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री रजौली, अंचलाधिकारी अनिल कुमार, श्रीमती बंदना कुमारी पीओ मनरेगा के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button