डीएम ने 44 भूमिहीनों को आवास के लिए उपलब्ध करायी भूमि का पर्चा – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
यश पाल मीणा जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय सभाकक्ष में अभियान बसेरा के तहत गृह स्थल निर्माण हेतु 44 लाभुकों को बंदोवस्ती पर्चा का वितरण अपने कर कमलों के द्वारा कियक।
वासगीत पर्चा पाकर सभी लाभुक काफी खुश हुए और उन्होंने जिलाधिकारी को तहे दिल से बधाई दिया । अभियान बसेरा के तहत बंदोवस्ती पर्चा वारिसलीगंज अंचल के 12 लाभुक यथा-सुनीता देवी, सावो देवी, कारी देवी, संतुल देवी, सिहंता देवी, तुलसी देवी, श्रद्धा देवी, मुन्नी लाल मोची, सबिता देवी, संगीता देवी, रामकली देवी, शांति देवी और सुमा देवी सभी ग्राम रामपुर के निवासी हैं। पकरीबरावां अंचल के 07 लाभुकों को गृह स्थल निर्माण हेतु बंदोवस्ती पर्चा का वितरण किया गया। जिसका नाम क्रमशः रानी देवी, मालो देवी, मंती देवी, मंजु देवी, दामोदर मांझी, लक्षमिनियां देवी और कारी देवी है जो सभी ग्राम धेवधा के निवासी हैं। पर्चा वितरण के समय नरेन्द्र कुमार अंचलाधिकारी पकरीबरावां, प्रेम कुमार अंचलाधिकारी वारिसलीगंज के साथ कई अधिकारी उपस्थित थे।