BiharState

डीएम-एसपी ने किया संयुक्त रूप से चेकपोस्ट का निरीक्षण, दिया निर्देश – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

उदिता सिंह जिला पदाधिकारी और डाॅ0 गौरव मंगला पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से रजौली चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लगाये गए सीसीटीवी का लगातार माॅनिटरिंग करना सुनिश्चित करें। जिस लेन से पैसेंजर गाड़ी गुजरती है, वहां भी सीसीटीवी लगाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिफ्ट वाइज 24 घंटे चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण करें। यहां प्रतिनियुक्त पुलिस और होम गार्ड के जवानों को भी सख्त ढ़ंग से निगरानी करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीसीटीवी इस प्रकार सिफ्ट करें कि सभी गाड़ियों का प्लेट नम्बर सरल ढंग से रिकाॅर्ड हो सके और गाड़ियों का निगरानी सख्ती से किया जा सके। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी रजौली आदित्य कुमार पियूष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली संजय पाण्डेय को भी औचक रूप से चेक पोस्ट का सतत् निगरानी करने का सख्त निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मियों का उपस्थिति पंजी के साथ-साथ अन्य सभी पंजियों का निरीक्षण किया। बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद को निर्देश दिया कि पर्याप्त संख्या में ब्रेथ एनेलाइजर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि कभी भी पुलिस के द्वारा किसी व्यक्ति की जांच की जा सके।
जिलाधिकारी ने रजौली चेक पोस्ट पर पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों का एक-एक महीने का ड्यूटी रोटेट करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि गाड़ियों का निगरानी सख्ती के साथ लगातार करना सुनिश्चित करें। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि रजौली चेक पोस्ट के आस-पास के सभी होटलों को भी औचक ढंग से जांच करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से बाॅर्डर एरिया तक गए और सभी गाड़ियों/पैसिंजरों को भी सख्ती से जांच करने के लिए कई निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के समय उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता नवादा, मो0 जफर हसन डीसीएलआर रजौली, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली आदित्य कुमार पियुष, श्रीमती प्रियंका कुमारी प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी, संजय कुमार पाण्डेय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली के साथ-साथ कई पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button