Life StyleMadhya PradeshState

डॉ0 आरती कुमारी को भोपाल में मिला ‘द्वारिका प्रसाद सक्सेना स्मृति कविता सम्मान -भोपाल |

रवि रंजन |
भोपाल, साहित्यकार डॉ0 आरती कुमारी को अंतरराष्ट्री विश्व मैत्री मंच द्वारा उनके कविता संग्रह ‘धड़कनों का संगीत’ के लिए वर्ष 2022 का ‘द्वारिका प्रसाद सक्सेना स्मृति कविता सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम के अध्यक्ष व प्रसिद्ध व्यंगकार -साहित्यकार गिरीश पंकज , मुख्य अतिथि, मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक नुसरत मेहदी, विशिष्ट अतिथि कथाकार व वरिष्ठ पत्रकार हरीश पाठक, रामायण केंद्र भोपाल के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, महेश पालीवाल एवं संस्था की संस्थापक अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। सम्मान में श्रीफल, शॉल, मोमेंटो और 1100 की सम्मान राशि प्रदान की गई। यह आयोजन भोपाल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड इंस्टीटूट के राजीव गांधी सभागार में देशभर से आये साहित्यकारों के बीच हुआ। काव्य संग्रह ‘धड़कनों का संगीत’ मंत्रिमंडल सचिवालय, राजभाषा विभाग, बिहार सरकार द्वारा स्वीकृत व अभिधा प्रकाशन से वर्ष 2022 में प्रकाशित हुआ है। डॉ0 आरती कुमारी का अब तक तीन एकल संग्रह और दो संपादित पुस्तकें आ चुकी हैं। वह पेशे से अंग्रेज़ी की व्याख्याता हैं साहित्य सृजन में अनवरत लगी रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button