BiharCrimeLife StyleState

मिट्टी का दिवार गिरा, बच्ची की मौत, तीन घायल – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले से एक दुःखद खबर सामने आ रही है, जहां मिट्टी का दिवार गिरने से मलबे में दबकर एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। हादसा उग्रवाद प्रभावित रजौली प्रखंड के लेंगुरा गांव में हुई। राजेन्द्र लाल की डेढ़ साल की नातिन की मौत हुई है।
बताया जाता है कि राजेन्द्र लाल के परिवार को पीएम आवास का लाभ मिला था। वे आवास निर्माण के लिए भूमि की खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी मिट्टी का दिवार भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर नाना के घर आई मासूम परी कुमारी की मौत हो गई। मलबा में दबे तीन अन्य लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पुलिस को दी गई है।
मृतका परी की माँ पूजा कुमारी भी घायलों में शामिल हैं। सभी का इलाज अनुमंडल अस्पताल रजौली में चल रहा है।
मृतका परी झारखंड के धनबाद जिले के बेनीवाल की निवासी बताई थी। मां-पिता के साथ ननिहाल आई हुई थी। घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो है।
मृतक और घायलों की सूची:-
गोलू पिता विनोद लाल उम 4.5
अंजली कुमारी पिता सुधीर लाल12
मृतक परी कुमारी पिता विनोद लाल1.5
पूजा कुमारी पिता स्वर्गीय राजो लाल25

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button