BiharCrimeState

सनकी पति ने पत्नी व सास को धारदार हथियार से काटा, पीएमसीएच स्थानांतरित – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। सनकी दामाद ने अपनी सास एवं पत्नी को धारदार हथियार से काट डाला। घटना उकौड़ा गांव की है। शनिवार की रात्रि इस घटना को अंजाम दिया गया। जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया, उस घर के सभी लोग छत पर खुले में सो रहे थे। अचानक चीखने की आवाज सुन लोग जब जागते, घटना को अंजाम देकर दामाद छत से कूदकर भाग निकला। हमले में 70 वर्षीया गौरी देवी एवं उसकी पुत्री 35 वर्षीया शांति देवी गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। दोनों काे इलाज के लिए फिलहाल विम्स पावापुरी ले जाया गया जहां से पटना रेफर कर दिया गया । दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जाता है कि बुधौली निवासी हरि चौधरी की पत्नी शांति देवी से विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके उकौड़ा में पिता सुखदेव चौधरी के घर रह रही थी। रात्रि हरि चौधरी करीब 12 बजे चोरी छिपे ससुराल स्थित घर में घुस गया। और छत पर सो रही पत्नी शांति देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद सास गौरी देवी पर भी हसुली से वार किया।
घटना में जहां शांति देवी का एक हाथ और एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया, वहीं गौरी देवी का पेट फट गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छत से कूदकर भाग निकला। परिजन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
सूचना के बाद पकरीबरावां थाना की पुलिस ने मामलें की जांच की।
इस बावत परिवार की महिला सोनिया देवी ने बताया कि करीब दो साल से दोनों पति-पत्नी में अनबन चल रहा था। परिजन पंचायत कर विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। पति हरि चौधरी पर पत्नी के साथ मारपीट कर प्रड़ताड़ित करने का आरोप था जिसके कारण पत्नी मायके उकौड़ा में ही रह रही थी।
इस बावत थानाध्यक्ष शिशुपाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस को गांव भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button