Life StyleState

आवर लेडी ऑफ असम्पसन चर्च चुहड़ी में ग्यारह बच्चों को दिया गया प्रथम परमप्रसाद संस्कार- फादर भिनसेन्ट – पश्चिम चंपारण |

सतेन्द्र पाठक |

बेतिया। आज आवर लेडी ऑफ असम्पसन चर्च चुहड़ी में पल्ली के ग्यारह बच्चों को प्रथम परमप्रसाद संस्कार मिला। फादर विंसेंट और फादर मनोज ने समारोही मिस्सा पूजा चढ़ाया।मिस्सा पूजा चढ़ाते हुए अपने उपदेश में फादर भिनसेन्ट ने कहा कि आज इन बच्चों ने रोटी और दाखरस के रूप में अपने दिल में जीवित प्रभु येसु को ग्रहण कर रहे किये है, आज ये अपने विशवास में और भी दृढ हो जाएंगे।

वही सिस्टर सुभाषिनी ने बताया कि प्रथम परमप्रसाद संस्कार हेतु विगत एक माह से सभी बच्चियों और बच्चों को प्रार्थना और धर्मविधि की तैयारी कराई गई थी। आज परमप्रसाद ग्रहण करने से पूर्व सभी बच्चे- बच्चियों ने कल पापस्वीकार संस्कार को ग्रहण किये थे। इस अवसर पर जहां गिरजाघर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था, वही सभी बच्चों के घरों और गांव में उत्सव का माहौल था। पलक उत्तम, प्रिसा प्रताप, पारूल कुँअर, राशी, रीमा, अर्पिता, ईशिका, सोनाक्षी, आदित्य,केविन और हिमांशु ने प्रथम परमप्रसाद ग्रहण किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button