
जिले के अकबरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जमीनी विवाद में गोली मारकर एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से पिटाई के दौरान घायल हुए हैं। सभी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शनिवार का है।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना घटी। जिसमें एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी है। जबकि उसके पुत्र को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोनों घायल आपस में पिता-पुत्र हैं जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। घायलों में प्रमोद कुमार और उसका पुत्र मोनू कुमार शामिल है।
प्रमोद कुमार का गांव के ही शिवम कुमार जमीन का विवाद चल रहा था। शिवम उस विवादित जमीन की जुताई कर रहा था। जिसका प्रमोद कुमार विरोध किया। इतने में ही शिवम कुमार ने प्रमोद पर गोली चला दिया।
गोली प्रमोद के पैर में लगी है। जबकि लवकुश कुमार एवं मनोज सिंह ने प्रमोद के पुत्र मोनू कुमार को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया । फिलहाल दोनों घायल पिता-पुत्र का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।