AdministrationBiharState

पुलिस की कार्यशैली पर उठने लगी उंगलिंया –  नवादा |

मामला गवनारोपी दो शिक्षकों का अनुसंधान चार वर्षों में भी पूरा नहीं करने का

रवीन्द्र नाथ भैया |

सरकारी राशि गबन किये जाने तथा मध्याह्न भोजन योजना में बाधा डालने से सम्बंधित दो अलग-अलग कांड का अनुसंधान पुलिस कछुआ चाल से कर रही है। अनुसंधान में कोई प्रगति नही होने पर अदालत ने प्रगति रिपोर्ट की मॉग की थी। किन्तु अभियुक्त की पहुॅच दोनो कांड के अनुसंधान को ठंढे बस्ते में डाल दिया है। यही कारण है कि अनुसंधानकर्ता ने अदालत को प्रगति रिपोर्ट देना भी उचित नही समझा। फलस्वरूप अदालत में दोनो कांड में अंतिम प्रपत्र की प्रतिक्षा में लम्बित है। जबकि दोनो शिक्षक पुलिस से बेखौफ होकर विद्यलय में पढाने का काम कर रहे हैं। मामला नगर थाना कांड संख्या-10/18 एवं गोविन्दपुर थाना कांड संख्या-10/19 से जुड़ा है।
तत्कालिन जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेश चौधरी के द्वारा नगर थाना में दर्ज कराये गये कांड संख्या-10/18 में ओंकार नाथ राय, तत्कालिन प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय एकतारा, अचंल गोविन्दपुर को अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि 08 जनवरी 18 को जिला समन्वयक समिति के बैठक में मध्याह्न भोजन समिक्षा के क्रम में यह पाया गया कि लगभग 20 शिक्षक मध्याह्न भोजन योजना में बाधा डाले हुए हैं। इस योजना में बाधा उत्पन्न करने का एक विडियो भी वायरल हुआ। जिस विडियो में मध्य विद्यालय एकतारा के प्रधानाध्यापक के द्वारा मध्याह्न भोजन में बाधित किये जाने की अपील अन्य शिक्षकों से की गई है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्कालिन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नगर थाना में कांड दर्ज कराया। पुलिस ने उस कांड को भादवि की धारा 353/506/120बी तथा आईटी एक्ट की धारा 66ए के अंतर्गत 9 जनवरी 18 को दर्ज किया।
एकतारा मध्य विद्यालय के निलम्बित प्रधानाध्यापक ओंकार नाथ राय एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक रामचन्द्र प्रसाद निराला के विरूद्ध तत्कालिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार के द्वारा गोविन्दपुर थाना में दर्ज कराये गये कांड संख्या-10/19 के अनुसार विद्यालय जॉच के क्रम में पाया गया कि दोनो आरोपितों ने 2,44,452/- रूपये की अवैध निकासी कर सरकारी रूपये का गबन किये हैं। पुलिस ने भादवि की धारा 419/420/409/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
दोनो कांड के आरोपित प्रधानाध्यापक ओंकार नाथ राय वर्तमान में ननौरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेहदीपुर में पदस्थापित हैं। वहीं कांड संख्या-10/19 के आरोपित शिक्षक रामचन्द्र प्रसाद निराला उत्क्रमित मध्य विद्यालय एकतारा में कार्यरत हैं।
दोनो कांड का अनुसंधान की गति कई प्रश्न को जन्म दे रहा है।
पुलिस अनुसंधान में ना तो आरोप को गलत बताई है और ना ही अभियुक्त पर कोई कानूनी दबाब बना रही है। किन्तु पुलिस की कार्यशैली कई संदेह को जन्म दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button