BiharCrimeState

06 लोगों के सुसाइड केस में प्राथमिकी दर्ज – नवादा |

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, मनी लॉन्ड्रिंग समेत दूसरी धाराओं में केस, एक गिरफ्तार

नगर में केदार परिवार के 6 लोगों के सुसाइड मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें सात सूदखोरों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी टुनटुन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, मनी लांड्रिंग एक्ट 1974 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही आईपीसी की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बता दें कि कर्ज के बोझ तले परिवार ने कर्जदारों से तंग आकर गुरुवार को जहर खा लिया था। जिसमें परिवार के मुखिया केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी और उनके 4 बच्चों की मौत हो गई थी। अब केदार लाल गुप्ता के भाई शंभू लाल ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कर्ज देने वालों ने जीना मुश्किल कर दिया:- भाई
मृतक के भाई ने थाना को दिए फर्द बयान में कहा है कि दिल्ली में रहने वाले भतीजा अमित गुप्ता से जानकारी मिली कि भाई केदार, भाभी अनिता देवी, भतीजा प्रिंस कुमार, भतीजी शबनम, गुड़िया व साक्षी ने मजार के पास जाकर जहर खा लिया है। इसमें भाभी अनिता व भतीजी शबनम की मौत हो गई है। शेष लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।
जानकारी मिलने पर जब अस्पताल पहुंचे तो देखा कि साक्षी को छोड़ सभी की मौत हो चुकी है। बाद में साक्षी की भी मौत हो गई.
जितना कर्ज लिया, उससे ज्यादा ब्याज दे चुके थे:-
उन्होंने बताया कि 30-32 सालों से भाई सपरिवार नवादा में रह रहे थे।
उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ समय पहले नवादा में भाई से मुलाकात हुई थी। भाई ने बताया था कि न्यू एरिया के मनीष सिंह, बैंक वाले विकास सिंह व विनय सिंह, टुनटुन सिंह खटाल वाला, डॉ पंकज सिन्हा व रंजीत सिंह ,सौरभ जी से कर्ज लिया हूं। सब मिलाकर 12 लाख का कर्ज था। कर्ज से ज्यादा पैसा उन्हें दे चुका हूं। लेकिन ज्यादा ब्याज बता कर बार-बार पैसे की मांग की जा रही है। वे लोग काफी तंग-तबाह कर रहे हैं। खाना-पीना भी सही से नहीं हो पा रहा है।
एक आरोपी गिरफ्तार:-
मृतक के भाई ने दावा किया है कि सूदखोर उनके भाई को तंग तबाह कर रहे थे। इसके चलते उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली।
नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी टुनटुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button