शादी के घर वैवाहिक गीत बजाने पर परिवार की पिटाई कर फायरिंग, वीडियो वायरल..जाने बारदात …- नालंदा |

रवि रंजन |
बिहार शरीफ : नालंदा में इन दिनों बदमाशों का हौसला बुलंद है। आए दिन लूट, हत्या, डकैती व अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही है। बदमाशों पर नकेल कसने में पुलिस कमजोर साबित हो रही है। ताजा मामला लहेरी थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलोनी का सामने आया है। जहां सुजीत कुमार के घर पर बदमाशों ने परिवार से मारपीट-गाली गलौज करते हुए जमकर फायरिंग की। बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद दहशतजदा पीड़ित परिवार घर में ताला लगा भाग गए हैं
इस मामले में पीड़ित परिवार के द्वारा दो नामजद जबकि 10 अज्ञात बदमाशो के खिलाफ लहेरी थाने में आवेदन दिया गया है।
परिवार ने बताया कि उनके बेटे कि 9 मई को शादी है। घर में शादी का गीत बजाया जा रहा था। उसी दौरान तीन बदमाश घर के पास आ धमके और चल रहे विवाह गीत को बंद करने को कहा।विरोध करने पर बदमाश उग्र हो गए और गाली गलौज करते हुए ईट पत्थर चलाने लगे। जिसके बाद कुछ अन्य युवक आया और गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली घर की बच्ची अंजू कुमारी के पैर को छूते हुए निकल गई। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इतना ही नहीं बदमाशों ने घर के बुजुर्गों को भी पीटा।
सीसीटीवी में बदमाश खुलेआम फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। वहीं लात घूंसे से पीड़ित परिवार की पिटाई करते नजर आ रहें हैं।
सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमनी ने बताया कि दो नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।