BiharCrimeState

ताड़ी पीने के विवाद में फायरिंग, वीडियो वायरल – नलड़ा |

रवि रंजन |

ताड़ी पीने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो नगरनौसा थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव का बताया जा रहा है। चर्चा है कि सुदर्शन कुमार नामक युवक पिस्टल लहराते हुए हवाई फायरिंग कर रहा है। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।

https://youtube.com/shorts/2SW6vYTDgHY?feature=share
स्थानीय लोगों की मानें तो ताड़ी पीने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट होने लगी। उसके बाद एक पक्ष का एक युवक पिस्टल निकाल हवाई फायरिंग करने लगा। जिससे भगदड़ मच गई। कुछ ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बना उसे वायरल कर दिया।
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांचोपरांत पुलिस दोषी पर कार्रवाई करेगी।

https://youtube.com/shorts/ttX8egkPIlI?feature=share

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button