BiharLife StylePoliticalState

पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को पकरीबरावां के कचना मोड़ एवं रोहुआ स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जमुई से लौटने के क्रम में श्री मांझी कचना मोड़ एवं रोहुआ में रुके थे।
उन्होंने माल्यार्पण के बाद बाबा साहेब को नमन किया। लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने को कहा।
मौके पर दर्जनों मांझी समर्थक मौजूद थे।
बताया गया कि पार्टी के जमुई जिले के सिकन्दरा विधायक प्रफुल मांझी के साथ लछुआड़ में पूर्व मुख्यमंत्री का प्रोग्राम था। वहां से गया लौटने के क्रम में पकरीबरावां में रुके और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ता पहले से ही तैयारी कर रखे थे। इसके बाद गया चले गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button