
नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर मोटरसाइकिल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी की चिकित्सकीय जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि
अकबरपुर थाना कांड संख्या 182 /25 के प्राथमिकी अभियुक्त उमेश यादव उर्फ उमा यादव यादव पिता मुंशी यादव ग्राम लोसिंघना थाना अकबरपुर जिला नवादा को गिरफ्तार किया गया।
अकबरपुर थाना कांड संख्या 181/ 25 के प्राथमिकी अभियुक्त .लखन यादव पिता वनबहरी यादव , लल्लू यादव पिता बनवारी यादव दोनों ग्राम लोसिघना थाना अकबरपुर जिला नवादा को गिरफ्तार किया गया।
उक्त तीनों अभियुक्त के द्वारा जान मारने की नीयत से एक दूसरे के ऊपर हमला किया गया था।
अकबरपुर थाना कांड संख्या 183/ 25 के प्राथमिकी अभियुक्त धीरज कुमार पिता संजय प्रसाद ग्राम छोटी अमामवां थाना नेमदारगंज जिला नवादा को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि इनके द्वारा अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था। उक्त चारों अभियुक्तों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एक अन्य स्थान पर छापामारी कर 260 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त कर लिया। कारोबारी फरार होने में सफल रहा। इस बावत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ की गयी है।