सदर अस्पताल में एक दिन में सिजेरियन आपरेशन से चार बच्चे का हुआ जन्म – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
डाॅ0 निर्मला कुमारी सिविल सर्जन के योगदान के बाद से सदर अस्पताल में सिजेरियन आपरेशन से बच्चे का जन्म हो रहा है। 01 जून से आज तक कुल 25 सफलता पूर्वक सिजेरियन आपरेशन किया गया।
आज 04 महिलाओं का सिजेरियन आपरेशन कर बच्चे का जन्म हुआ। (1) खुशबू कुमारी-21 वर्ष डेरमा, (2). फ्रूटी कुमारी- 22,फतेहपुर (3) रिंकु देवी-27 फरहा (4) फ्रूटी कुमारी-(25) ओहारी.
डाॅ0 अनुजा भारती का सिजेरियन आपरेशन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सिविल सर्जन, नवादा के निर्देश पर अब वांछित महिलाओं का सिजिरियन आपरेशन सफलता पूर्वक किया जा रहा है। यह आपरेशन सदर अस्पताल में निःशुल्क किया जा रहा है और निःशुल्क दवाई के साथ-साथ सेवा प्रदान की जा रही है। सफलता पूर्वक सिजिरियन आपरेशन होने से गरीब महिलाओं की काफी मदद हो रही है।