BlogLife StyleState

दूरदर्शन केंद्र पटना में निःशुल्क किडनी स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, “स्वस्थ किडनी–स्वस्थ जीवन” का संदेश ,; पटना ।

रवि रंजन ।

पटना। पाटलीपुत्र नेशनल किडनी फाउंडेशन एवं दूरदर्शन केंद्र, पटना (डीडी बिहार) के संयुक्त तत्वावधान में 23 मार्च 2026 को दूरदर्शन केंद्र पटना परिसर में निःशुल्क किडनी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर पद्मश्री से सम्मानित डॉ. (प्रो.) हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर किडनी जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

इस अवसर पर डीडी बिहार पर विशेष कार्यक्रम “स्वस्थ किडनी, स्वस्थ जीवन” का प्रसारण शाम 6:30 बजे से 7:00 बजे तक किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने किडनी स्वास्थ्य, बचाव एवं समय पर जांच की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित जांच कराने के लिए जागरूक किया गया।

शिविर के दौरान आम नागरिकों के लिए निःशुल्क किडनी जांच, ब्लड प्रेशर जांच तथा विशेषज्ञ परामर्श की व्यवस्था की गई थी। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।

इस आयोजन में दूरदर्शन केंद्र पटना के श्री डी.के. श्रीवास्तव, कार्यालय अध्यक्ष सह उप महानिदेशक (इंजीनियरिंग) तथा श्री विवेक आजाद, प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव सह कार्यक्रम प्रमुख, दूरदर्शन केंद्र पटना (डीडी बिहार) की विशेष भूमिका एवं सहयोग रहा।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से लोगों में किडनी रोगों के प्रति समय रहते सतर्कता बढ़ेगी और स्वस्थ समाज के निर्माण में मदद मिलेगी।

स्वस्थ किडनी – स्वस्थ जीवन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button