BiharCrimeState

रामलीला देखने जा रही किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के उग्रवाद प्रभावित गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीया किशोरी को अगवा कर दो मनचलाें ने दुष्कर्म किया। तीन घंटे तक किशोरी को अपने कब्जे में रखने के बाद मनचलों ने उसे मुक्त किया। घटना गुरुवार 28 अप्रैल की रात में हुई।
सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों आरोपित पीड़िता के गांव के ही बताए गए हैं। दोनों घटना के बाद से फरार है।
बताया गया कि गांव में रामलीला का कार्यक्रम था। रामलीला देखने किशोरी रात करीब 8 बजे अपने घर से निकली थी। रास्ते में मुकेश राजवंशी और दीवान राजवंशी ने उसे अगवा कर लिया और जंगल की ओर ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। करीब 3 घंटे तक दोनों ने किशोरी को अपने कब्जे में रखने के बाद करीब 11 बजे मुक्त कर दिया। किशोरी बदहवाशी की अवस्था में घर लौट रही थी, तब रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति की उसपर नजर पड़ी। ग्रामीण ने किशोरी को उसके घर तक पहुंचाया। पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने अगवा करने के बाद दुपट्टा से मुंह बांध दिया। जंगल में ले जाने के बाद कुछ पिला दिया। जिससे वह बेहोशी की अवस्था में चली गई। जिसके बाद दोनों मनचलों ने दुष्कर्म किया।
दोनों आरोेपित शादी शुदा है। एक तो एक बच्चे का पिता भी है। दोनों की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button