BiharLife StyleState

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने औरंगाबाद में किया कायस्थ चौपाल का आयोजन – औरंगाबाद |

रवि रंजन |

औरंगाबाद सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए संकल्पित विश्वस्तरीय संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार में कायस्थ चौपाल का आयोजन किया।जीकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में कायस्थ चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद, जीकेसी मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार-झारखंड के सह प्रभारी प्रेम कुमार विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। चौपाल में सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक उन्नति के लिए कायस्थ समाज के लोगों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। इस अवसर पर कमल किशोर ने कहा कि (जीकेसी) प्रदेश भर में कायस्थों के सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक प्रगति के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाएगा और संगठन को जिला शहर से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत कर राजनीति में भी अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को ग्रास रूट लेवल पर मजबूत किया जाना चाहिये। गांव‘गिराव में भी जो हमारे कायस्थ परिवार के लोग हैं उन्हें जीकेसी के साथ जोड़े जाने की जरूरत है।
डा: नम्रता आनंद ने कहा कि पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कायस्थ समाज की अपनी एक अलग पहचान है। ये कहीं भी कभी भी अपनी अलग छाप छोड़ते हैं। कायस्थ समाज एक बुद्धिजीवी वर्ग है जो हमेशा समाज को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करता हैं। उन्होंने कहा बहुत कम समय में हमारे संगठन का विस्तार ग्लोबली हुआ है। इस मंच के जरिये बहुत सारे सिम्पोजियम, वेबिनार एवं परामर्श के सत्र आयोजित किये गए हैं। जैसा कि संगठन के सात मूलाधार
सेवा, सहयोग, संप्रेषण, सरलता, समन्वय, सकारात्मकता, संवेदनशीलताहैं और उसी को ध्यान में रखते हुए जितने भी पदाधिकारी हैं वह ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। कायस्थ चौपाल में अजय कुमार वर्मा उर्फ गोपाल जी, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिन्हा, महेन्द्र प्रसाद, मधुसूदन प्रसाद, राजू रंजन सिन्हा, अभय कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, सूर्यकांत, अमित कुमार सिन्हा, बच्चन सिन्हा, रौशन श्रीवास्तव, प्रभात कुमार सिन्हा, दीपक बलजोरी, संजना किशोर, कामिनी वर्मा, रूबी सिन्हा,मुकेश कुमार सिन्हा, प्रत्यूष कुमार श्रीवास्तव, सोनम श्रीवास्तव, पल्लवी प्रिया उपस्थित थी।जीकेसी के पदाधिारियों ने ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन के नेतृत्व में कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिये उनकी हर संभव सहायता देने का संकल्प लिया। इससे पूर्व जीकेसी ने नवबिहार टाइम्स के 33 वां स्थापना दिवस पर संपादक कमल किशोर और जीकेसी की राष्टीय सचिव प्रिया मल्लिक को फूल-बुके देकर सम्मानित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button