बेतिया नगर निगम के समक्ष ई-रिक्शा चालकों का विशाल प्रदर्शन – पश्चिम चंपारण |

सतेन्द्र पाठक |
बेतिया। बिहार राज्य ई रिक्शा चालक संघ का विशाल प्रदर्शन अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर राज देवड़ी स्थित चंद्रशेखर आजाद की आदमकद प्रतिमा स्थल से निकलकर बेतिया नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी के समक्ष पहुंचा। प्रदर्शनकारी अपने मांगों के समर्थन में नारे लगा रहे थे। वे मांग कर रहे थे कि ई-रिक्शा से सभी प्रकार के टैक्सों को हटा लिया जाए। ई-रिक्शा के लिए एक पड़ाव स्थल का चयन किया जाए और प्रदूषण रहित ई-रिक्शा को सरकार के द्वारा सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान किया जाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार राज्य ई रिक्शा चालक संघ के महासचिव नीरज वर्णवाल, सचिव म. शमी, सुशील श्रीवास्तव, शिवसागर कुमार उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, चांद आलम, किसान सभा के जिला सचिव चांदसी प्रसाद यादव, खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभूनाथ गुप्ता तथा बिहार राज रिक्शा मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभु राज नारायण राव एवं महासचिव शंकर कुमार राव शामिल थे।
प्रदर्शन बेतिया नगर निगम कार्यालय पहुंचने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति से नाराजगी व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रदर्शनकारी अपना मांगपत्र कनीय पदाधिकारियों को दिया तथा कार्यपालक पदाधिकारी से समय की मांग की।