BiharLife StylePoliticalState

चुनाव लड़ना है तो:- नवादा नगर में कौन सा वार्ड किस श्रेणी के लिए होगा आरक्षित , समझ लिजीए – नवादा |

नवादा नप में महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं 21 सीटें
– 2अनुसूचित जाति, 4 पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए होगा आरक्षित
– 15 सीटें महिला और 15 सीट ही हो सकता है सामान्य

रवीन्द्र नाथ भैया |
नगर निकायों के चुनाव में फिलहाल विलंब है, लेकिन वार्डों का परिसिमन कर प्रारूप प्रकाशन होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
नगर परिषद नवादा का क्षेत्र विस्तार के बाद जो नया परिसिमन आया है, चुनावी लड़ाकों के माथे पर बल ला दिया है। अधिकांश पुराने वार्डों की चौहद्दी पूरी तरह से बदल गई है। अधिकश निर्वतमान पार्षदों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आगे क्या होगा। कौन सा क्षेत्र अनुकल है।
बात इतनी तक नहीं है। कौन सा वार्ड किस श्रेणी के लिए आरक्षित हो जाएगा, फिर क्या परिस्थितियां बनेगी मगजमारी जारी है।
चुनाव लड़ने वाले की परेशानियों को कम करने के लिए हमने वार्डों के नवीनतम परिसिमन, उसकी आबादी और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आकलन किया। इसमें कुछ हद तक यह तस्वीर सामने आई कि नगर परिषद नवादा के 44 वार्डों में 21 सीटें महिलाओं के नाम आरक्षित होना तय हो गया है। इसमें 2अनुसूचित जाति, 4 पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। जबकि 15 सीटें महिला सामान्य होगी। वैसे, अनुसूचित वर्ग के खाते में 5 और पिछड़ा वर्ग के खाते में कुल 9 सीटें जा रही है।
————
जानिए कौन सा वार्ड किस श्रेणी का होगा
अनुसूचित महिला
वार्ड संख्या-26,38
अनुसूचित सामान्य
वार्ड संख्या-02,12,37
————-
पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड संख्या-03,13,18,22
पिछड़ा वर्ग सामान्य
वार्ड संख्या-17,23,29,33,36
——————-
महिला सामान्य
वार्ड संख्या- 01,04,05,08,10,11,27,28,30,31,32,34,35,40,42
——————-
सामान्य श्रेणी की सीटें
वार्ड संख्या-06,07,09,14,15,16,19,20,21,24,25,39,41,43,44
—————-
नोट- यह पूरी तरह से आकलन व पूर्वानुमान है, परिसिमन पर दावा-आपत्ति का निपटारा के बाद प्रकाशित अंतिम सूची के बाद ही रोस्टर पर स्थिति साफ होगी। 11 मई तक दावा आपत्ति लिया जाएगा, 20 मई तक दावा आपत्ति का निपटारा होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button