BiharLife StylePoliticalState

जिस घर में श्रीमद्भगवदगीता है वहाँ ईश्वर का साक्षात वास होता है : – डा. रणवीर नंदन – पूर्णिया |

संतोष कुमार |

बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाईटेड) के प्रदेश प्रवक्ता एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य डा. रणवीर नंदन ने कहा की श्रीमद्भगवदगीता हमारा सर्वमान्य ग्रन्थ है और प्रत्येक गृहस्थ को इसके नवें,दसवे और गराहवे अध्याय का पाठ हमेशा करना चाहिए।उक्त बातें डाक्टर रणवीर नंदन ने आज उनके पटना आवास अनीशाबाद पहुँचे बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, श्रीमद्भगवदगीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक और पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र से श्रीमद्भगवदगीता सप्रेम भेंट प्राप्त करने के उपरान्त कही।
डा. रणवीर नंदन ने कहा की जिस घर में श्रीमद्भगवदगीता होता है वहाँ नारायण का साक्षात वास होता है। उन्होंने अभियान के संस्थापक संजीव कुमार मिश्र द्वार घर-घर लोगों को निःशुल्क श्रीमद्भगवदगीता सप्रेम भेंट करने की कार्य की सराहना करते हुए कहा की भगवान कृष्ण जी का संदेश सभी मानव जाति को पहुँचाने का संकल्प सच्ची भगवद सेवा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button