BiharLife StyleState

दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ कार्य प्रमंडल से किया पत्राचार – पश्चिम चंपारण |

सतेन्द्र पाठक |

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला के जिला पदाधिकारी सहा पश्चिम चंपारण जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ कार्य प्रमंडल को पत्राचार करते हुए आदेश निर्गत किया गया है कि एनएच 727 पर घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई किया जाए। आपको बताते चलें कि पत्रांक में उल्लेख है कि पश्चिम चंपारण जिले में मझौलिया से बाल्मीकि नगर तक जाने वाली एनएच 727 में कई बिंदुओं पर वाहनों की गति सीमा नियंत्रित करने वाली संरचनाओं की अनुपलब्धता के कारण गंभीर दुर्घटनाएं घटित हो रही है। विगत कुछ दिनों में दुर्घटनाओं एवं दिन में हताहत होने वाले व्यक्तियों की संख्या अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इन दुर्घटनाओं में जानमाल की क्षति के साथ-साथ कई बार विधि व्यवस्था की भी गंभीर समस्या हो रही है। एनएच 727 पर घटित होने वाली गंभीर सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा करने वाली जिला स्तरीय समिति द्वारा दुर्घटना का मुख्य कारण अधिक गति से वाहनों के परिचालन के कारण उनका अनियंत्रित होना बताया गया है। जिले के नौरंगिया थाना अंतर्गत नौरंगिया चौक पर अनियंत्रित कार के सड़क किनारे अवस्थित ब्रिज से वृक्ष से टकराने के कारण 5 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है तथा तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसी प्रकार चौतरवा थाना अंतर्गत बरवा कांटा ग्राम में वेदांत पब्लिक स्कूल के सामने हुई दुर्घटनाओं में 4 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा अन्य 3 घायल इलाज रत है। दुर्घटना स्थल पर कारणों की जांच के क्रम में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि प्रश्न गत बिंदुओं से 50 मीटर पहले 10 दिन पूर्व हुई दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। एनएच 727 की पूरी लंबाई में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या के आधार पर दुर्घटनाओं क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए गति सीमा का निर्धारण, ततसंबंधी साईनेज का अधिष्ठापन एवं इसे सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में रंबल स्ट्रिप, स्पीड रंबल इत्यादि का अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित किया जाए। जानकारी उक्त जानकारी पश्चिम चंपारण के जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कौशल सिंह ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button