BiharLife StyleState

नन्हक फाउंडेशन (इंडिया) की बिहार प्रदेश इकाई का उद्घाटन सह सम्मान समारोह संपन्न – पटना |

रवि रंजन |

पटना : सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था नन्हक फाउंडेशन (इंडिया) की बिहार प्रदेश इकाई का उद्घाटन सह सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
समारोह का उद्घाटन संस्था की संस्थापिक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिन्हा ने की। अध्यक्षता आकाशवाणी, पटना के पूर्व केन्द्र निदेशक डा. किशोर सिन्हा ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार की प्रतिभाओं की कोई कमीं नही है। यहां असीम संभावनाये है, इसके लिये दलगत राजनीति से उपर उठकरनिरंतर काम करने की जरूरत है।
समारोह को अभिनेता-निर्माता निदेशक दीप श्रेष्ठ, डा. किशोर सिन्हा, महापौर सीता साहू, कमल नयन श्रीवास्तव, राजेश राज, सोनिया सिंह, प्रेम कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर 21 लोगों को आईकॉन ऑफ बिहार सम्मान से प्रतीक चिह्न, शॉल देकर अंलकृत किया गया।
इस अवसर पर संस्था बिहार इकाई का अध्यक्ष शोभा सिन्हा को बनाया गया। उन्होंने बताया कि संस्था की सोच एवं कार्य को बिहार में जमीन में उतारने के लिये हर संभव प्रयास करेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिन्हा ने नन्हक शब्द का अर्थ और संस्था की सोंच पर विस्तार से चर्चा की। संस्था द्वारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो पर प्रकाश डाला। शिक्षा के लिये बिहार से दूसरे राज्यों में छात्रों के पलायन पर गहरी चिंता
प्रकट करते हुये कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि बिहारी बच्चे राज्य में शिक्षा पूरी कर यहीं अपना उद्योग, रोजगार और कार्य आरंभ कर राज्य और राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें। बिहार को विकास के सर्वोच्च शिखर पर ले जाना ही संस्था का लक्ष्य होगा।
नन्हक के सचिव नरेश प्रसाद कर्ण ने कहा कि संस्था राज्य में एक नया वातावरण तैयार करेगी। उपाध्यक्ष नीता सिन्हा ने कहाा कि संस्था से बिहार की महिलाआो को जोड़़ा जायेगा।
इस अवसर पर सोनिया सिंह, प्रमिला कुमारी, गीता जैन, श्वेता श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिन्हा, रश्मि, कमल नयन श्रीवास्तव, संगीता सिन्हा, राजेश राज, प्रेम कुमार, सुजीत कुमार, राहुल देव, ममता, हृदयनारायण झा , राजेश कंठ ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अतिथियों का स्वागत नीता सिन्हा ने तथा आभार ज्ञापन नरेश प्रसाद कर्ण ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button